
झारखंड: महिला से 11 लोगों ने किया गैंगरेप, 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव
AajTak
झारखंड के पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक 35 साल की महिला के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद महिला दो दिन तक अचेत अवस्था में रही.
झारखंड के पाकुड़ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक 35 साल की महिला के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद महिला दो दिन तक अचेत अवस्था में रही. महिला ने परिजनों के साथ मुफस्सिल थाने पहुंचकर अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज करा दी है. एसपी मणिलाल मंडल ने इस संबंध में बताया कि टीम गठित कर सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी 11 आरोपियों की कोरोना जांच कराई जिसमें 8 आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकले. पीड़िता भी कोरोना संक्रमित पाई गई है. ये मामला झारखंड के पाकुड़ का है. एसपी मणिलाल मंडल ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों में पीड़ित महिला के रिश्तेदारों भी शामिल हैं. महिला शाम को शौच करने जा रही थी. उसी वक्त रास्ते में कुछ युवक शराब पी रहे थे. महिला को अकेले देखकर आरोपियों ने हथियार के बल पर उसे अगवा कर लिया.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










