
झारखंड: मनरेगा के काम में विस्फोटक का इस्तेमाल, बच्चे का उड़ा हाथ
AajTak
झारखंड के पलामू में कुआं बनाने के लिए पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. विस्फोट नहीं हुआ, तो उसे वहीं छोड़ दिया. इस विस्फोटक को एक बच्चा घर ले गया. बाद में इससे बच्चे का हाथ फट गया.
झारखंड के पलामू जिले में मनरेगा को लेकर एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक कुएं को बनाने के दौरान पत्थर तोड़ने के लिए चोरी-छिपे विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा रहा है. मामला पलामू के तरहसी प्रखंड की सेलारी पंचायत के सुकरो गांव का है. इस विस्फोटक की वजह से गांव के एक बच्चे का हाथ फट गया. ताज्जुब की बात तो ये है कि इस मामले को गांव में ही रफा-दफा करने की कोशिश भी की गई. मनरेगा योजना के तहत संजय महतो कुआं बनाने के काम में लगे थे. महतो की तरफ से कुएं में पड़े पत्थर को तोड़ने के लिए विस्फोटक लगाया गया था. लेकिन विस्फोट हुआ नहीं. इसके बाद विस्फोटक को कुएं के पास ही छोड़ दिया. बाद में गांव के बच्चे खेलते-खेलते इस विस्फोटक को अपने घर ले गए और उससे बल्ब जलाने के लिए बिजली से जोड़ा. बिजली से सटते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे एक बच्चे का हाथ फट गया. उसकी उंगलियां भी उड़ गईं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











