
झारखंड: मंडप में शादी रचा रहा था साइबर फ्रॉड, पुलिस ने पकड़ सीधा हवालात पहुंचाया
AajTak
देवघर पुलिस ने शादी के मंडप से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिंटू यादव शादी के नाम पर लड़की वालों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था और एक मामले गिरफ्तार होने के बाद फरार हो गया था.
झारखंड के देवघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर साइबर अपराधी को पुलिस ने शादी के मंडप से उठाकर सीधे जेल पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इस घटना के बाद गांव के सभी लोग बेहद हैरान है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











