
झारखंड: बदमाशों ने गोली मारकर की महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल
AajTak
पलामू में शनिवार रात गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई जबकि बदमाशों की गोलीबारी में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. महिला के पति रामा सिंह को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. अभी तक हमले के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के पलामू ज़िले में शनिवार रात को बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना जिले के कजरी गांव में हुई, जहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक दंपति के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति रामा सिंह को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात बदमाश अचानक घर में घुस आए और दोनों पति-पत्नी पर गोलियां बरसा दीं. गोली लगने से बबीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया है कि इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. अधिकारी ने बताया, 'इस मामले में विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.'
घटना के बाद गांव वालों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावरों में से एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान बिहार के गया ज़िले के निवासी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









