
झारखंड: बगावत पर उतरे 4 कांग्रेसी विधायक, राहुल गांधी से मिलने का मांगा समय, बोले- हमारे मंत्री नकारा
AajTak
विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में चार विधायकों ने जेएससीए स्टेडियम में बैठक की. ये विधायक उमाशंकर अकेला, नमन विक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप हैं. इरफान का दावा है कि 9 विधायक नाराज हैं.
झारखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल, पार्टी के 4 विधायक बगावत पर उतर आए हैं. इन विधायकों ने अलग बैठक की, इसके बाद कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा भी खोला.
विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में चार विधायकों ने जेएससीए स्टेडियम में बैठक की. ये विधायक उमाशंकर अकेला, नमन विक्सल कोंगारी और राजेश कच्छप हैं. इरफान का दावा है कि 9 विधायक नाराज हैं और सभी विधायकों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलने का समय मांगा है.
इरफान अंसारी ने कहा कि पार्टी में रिजेक्टेड नेता को सेलेक्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री नकारा हैं. मंत्री बनने के बाद वे एक ही वर्ग का ख्याल रख रहे हैं. जनता इन मंत्रियों के काम से खुश नहीं है. ऐसे में अब मंत्रिमंडल में युवाओं को मौका मिलना चाहिए.
इरफान ने आजतक से बातचीत में कहा है कि महंगाई को लेकर जो आंदोलन किया जा रहा है, वह भी जमीन पर नहीं है. पार्टी में जनाधार वाले नेता को किनारे किया जा रहा है. इरफान से जब पूछा गया कि बाकी के 5 विधायक कौन हैं, तो उन्होंने कहा, समय आने पर बता दूंगा.
कांग्रेस विधायक इरफान ने कहा, एक मंत्री तो बीजेपी नेता और पूर्व सीएम रघुवर दास के साथ बातचीत भी करते दिखे हैं. उनका फोटो भी वायरल हो चुका है. इरफान का इशारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर था. इरफान ने कहा, राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर कर दी गई है. उधर, राजेश कच्छप ने कहा, कुछ दिन पहले कुछ नेताओं को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था. लेकिन हम लोगों की क्या गलती थी, जो हमें नहीं बुलाया गया. पार्टी ने हमें ही बेगाना बना दिया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









