
झारखंड: पोलिंग बूथ पर हार्ट अटैक आने से बुजुर्ग की मौत, चतरा में भी एक की तबीयत बिगड़ी
AajTak
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में मतदान करने आए एक 62 साल के बुजुर्ग अख्तर हुसैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस मामले पर उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. खंड विकास अधिकारी (BDO) ज्ञान शंकर एक्का ने बताया कि अख्तर हुसैन मतदान केंद्र से करीब 500 मीटर की दूरी पर रहते थे.
झारखंड में पांचवें चरण के लिए वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला. तीन लोकसभा सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई. लेकिन हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में मतदान करने आए एक 62 साल के बुजुर्ग अख्तर हुसैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई.
इस मामले पर उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. खंड विकास अधिकारी (BDO) ज्ञान शंकर एक्का ने बताया कि अख्तर हुसैन मतदान केंद्र से करीब 500 मीटर की दूरी पर रहते थे. एक्का ने कहा, संभवतः हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई.
मतदान के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
मृतक के बेटे मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया, मेरे पिता सुबह जल्दी मतदान करना चाहते थे और सुबह साढ़े बजे मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे और उन्हें कतार में खड़े होने के लिए कहा गया. वे मतदान केंद्र से बाहर आ गए.
हार्ट अटैक से बुजुर्ग के मौत की संभावना
परिवार के सदस्य मोहम्मद इमरान अंसारी ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर कोई चिकित्सा सुविधा नहीं थी. मृतक के आठ बेटे और एक बेटी है. वहीं, रामगढ़ जिले के डीसी चंदन कुमार लोगों से अपील करते नजर आए कि वे अपने घरों से निकालकर मतदान का प्रयोग अवश्य करें.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







