
झारखंड: निर्दलीय विधायक सरयू राय जेडीयू में शामिल, संजय झा ने दिलाई सदस्यता
AajTak
सरयू राय के नीतीश कुमार से बेहद पुराने संबंध हैं. आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरयू राय का जेडीयू में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है. जेडीयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ मैदान में उतरने और 11 सीटों पर अपना दावा ठोका है.
झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय जेडीयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को इसकी जानकारी दी है. सरयू राय झारखंड के निर्दलीय विधायक हैं. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद रहे. बीते दिनों सरयू राय ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उसी वक्त उनके जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए गए थे.
11 सीटों पर जेडीयू ने ठोका दावा
सरयू राय के नीतीश कुमार से बेहद पुराने संबंध हैं. आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरयू राय का जेडीयू में शामिल होना बेहद खास माना जा रहा है. जेडीयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ मैदान में उतरने और 11 सीटों पर अपना दावा ठोका है.
चारा घोटाला उजागर करने में अहम भूमिका
भाजपा के पूर्व नेता सरयू राय ने 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी और तत्कालीन सीएम रघुबर दास के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी. सरयू राय को चारा घोटाले को उजागर करने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. चारा घोटाले में लालू यादव को हुई सजा में सरयू राय का बड़ा रोल माना जाता है. उन्होंने जांच में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










