
झारखंड: धड़ से 9 किलोमीटर दूर मिला सिर... मर्डर से हजारीबाग में सनसनी
AajTak
झारखंड के हजारीबाग में एक शख्स का सिह और धड़ अलग-अलग इलाकों में मिला है. सिर बरामद होने के बाद उसे जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया. शव को पहचान के लिए पहले ही अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है.
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स का सिर बरामद किया गया है. जबकि उसका धड़ 36 घंटे बाद 9 किलोमीटर दूर से मिला है. फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है.
हजारीबाग के इचाक पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शिबाशीष ने बताया कि पहले इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल से सिर्फ धड़ बरामद किया गया था. धड़ मिलने के बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया और 36 घंटे बाद पद्मा थाना क्षेत्र के एक जंगल में सिर भी बरामद कर लिया गया.
शवगृह में रखवाया शव
सिर बरामद होने के बाद उसे जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया. शव को पहचान के लिए पहले ही अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है.
सामने आया था एक और केस
ऐसा ही एक मामला झारखंड के रामगढ़ जिले में भी सामने आया था. यहां एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. यह खबर जैसे ही लोगों को मिली तो जंगल में भीड़ जुट गई थी. घटनास्थल पर मृतक की बाइक, हेलमेट और जूता पड़ा मिला था. सूचना मिलने पर कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पेड़ से उतरवाया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









