
झारखंड: दो सड़क हादसे, 4 साल के मासूम और युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया जाम
AajTak
झारखंड के पलामू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार साल के बच्चे और 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हुसैनाबाद में स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई, जबकि पांकी में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के पलामू जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार साल के एक बच्चे और 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. पहला हादसा शुक्रवार सुबह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में हुआ, जहां चार वर्षीय मयानंद राम की स्कूल बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, मयानंद अपने आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था, तभी एक स्कूल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग उसे तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है.
यह भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू में जहरीले सांप ने ली 4 जिंदगियां, एक ही परिवार के दो मासूम भी शिकार, गांवों में दहशत का माहौल
मगर, वाहन की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में विशेष टीम लगा दी गई है. दूसरा हादसा पांकी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां चतरा जिले के हंटरगंज निवासी अभिजीत कुमार (20) गुरुवार रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर रखकर दो घंटे तक जाम कर दिया.
सूचना पर लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा और स्थानीय भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया और लोगों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया. वहीं, दोनों हादसों से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









