
झारखंड: जिला परिषद् सदस्य के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी की भी मौत
AajTak
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे खुंटपानी के जिला परिषद् सदस्य सानगी बानरा के छोटे भाई सिदियु बानरा को गांव के ही रहने वाले युवक सानगी दास उर्फ़ लम्बू ने सीने में गोली मार दी.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में जिला परिषद् के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने गोली मारने वाले शख्स की भी जमकर धुनाई कर दी. घायल अवस्था में उसे चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गाड़ा राजाबासा गांव के परोम साई टोला की है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे खुंटपानी के जिला परिषद् सदस्य सानगी बानरा के छोटे भाई सिदियु बानरा को गांव के ही रहने वाले युवक सानगी दास उर्फ़ लम्बू ने सीने में गोली मार दी. इस गोली काण्ड में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए सिदियु बानरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि गोली मारने के बाद सानगी दास मौके से फरार होने के लिए दौड़ लगाने लगा. ग्रामीणों ने खदेड़कर सानगी दास को पकड़ लिया और उसकी जमकर लात घूंसे से धुनाई कर दी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर अपने कब्जे में रखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हालत में हत्या आरोपी सानगी दास को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले आयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











