
झारखंड: छठ की तैयारियों के बीच मातम में बदली खुशियां! तीन जिलों में 8 मौतें
AajTak
झारखंड में छठ की तैयारियों के बीच डूबने से दुखद हादसे हुए. पलामू में सोन नदी में नहाने गए तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि हजारीबाग में तालाब में डूबने से दो बच्चियों की जान चली गई. सिमडेगा में भी तीन बच्चियों की डूबकर मौत हुई, जिससे शोक छा गया.
झारखंड के पलामू, हजारीबाग और सिमडेगा से मातम भरी खबर आई है. लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच हजारीबाग में तालाब में डूबने से दो बच्चियां और पलामू के सोन नदी पे गए तीन युवकों की मौत हो गई है. सिमडेगा से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना अंतर्गत पोखराही गांव के पास तीन युवक सोन नदी में डूब गए हैं. गांव वालों के मुताबिक, कुछ युवक सोन नदी में नहाने के लिए गए थे. उनमें तीन युवक ज्यादा पानी की वजह नदी में डूब गए.
इस घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है जबकि पोखराही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. डूबने वालों में अंकुश पासवान (22), जो अपने ससुराल पोखराही गांव आये हुए थे. ससुराल में छठ महापर्व हो रहा है. दूसरा आदर्श चंद्रवंशी (22) और तीसरा रजनीश चंद्रवंशी (23) पोखराही है.
तीनों छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी रविवार को खरना के मौके पर सोन नदी में नहाने के लिए उतरे थे. दूसरे युवक भी इन तीनों लड़कों के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे लेकिन वह सुरक्षित लौट आए हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद के दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के अलावा कई अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए थे. CO पंकज कुमार ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं. दो शव घटना के कुछ देर बाद ही बरामद हो गया था. तीसरा भी सोमवार की सुबह बरामद हो गया. तीनों शवों को एंबुलेंस से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
छठ पूजा की तैयारी में गई बच्चियों की मौत...
वहीं, हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना के तहत पड़ने वाले गांव में छठ पूजा की तैयारी में गई दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. पर्व की खुशी मातम में बदल गई है. हजारीबाग में केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में छठ पूजा की पूर्व संध्या पर रविवार को तालाब में नहाने के लिए गई थी. दोनों बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई.
परिजनों ने बताया कि छठ पर्व की तैयारी के क्रम में दोनों बच्चियां गांव के तालाब में नहाने गईं थीं. नहाने के दौरान पैर फिसल जाने से दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं. इस बीच तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली. परिजन तत्काल दोनों बच्चियों को तालाब से निकालकर केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. बाद में परिजनों ने दोनों बच्चियों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









