
झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
AajTak
झारखंड चुनाव के लिये कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी को तो वहीं, रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया है.
झारखंड चुनाव के लिये कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने जामताड़ा से इरफान अंसारी को तो वहीं, रामगढ़ से ममता देवी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, जमशेदपुर पूर्व से डॉक्टर अजय कुमार, हटिया से अजय नाथ सहदेव, सिमडेगा से भूषण बारा को टिकट दिया है.
राज्य में दो चरणों में होगी वोटिंग
झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है. यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है.
झारखंड में 81 सीटों पर होना है चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य विधानसभा के सभी 81 सदस्यों का चुनाव करने के लिए नवंबर या दिसंबर 2024 में होगा. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











