
झारखंड के महादेव की सुनिए पुकार... सुरंग के अंदर से आई आवाज- 'मुझे बचा लो'
AajTak
Uttarkashi tunnel collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग हादसे को पांच दिन हो चुके हैं. यहां सुरंग में 40 लोग फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू चल रहा है. सुरंग में उत्तराखंड का मजदूर महादेव भी फंसा हुआ है. सुरंग के अंदर से महादेव की आवाज आई है कि मुझे बचा लो.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे में झारखंड का रहने वाला 22 साल का महादेव भी फंसा हुआ है. महादेव टनल में मजदूरी का काम कर रहा था. महादेव के परिवार वालों को पता भी नहीं चल पाता कि महादेव टनल में फंसा हुआ है, अगर टनल से महादेव की आवाज नहीं आती.
टनल में फंसा महादेव अपने उस मामा से बातचीत कर रहा है, जो उसके साथ टनल में ही काम कर रहा था. ये बातचीत महादेव ने walki talki से अपने मामा से की है. इस बातचीत में महादेव उड़िया भाषा में बोल रहा है कि 'मुझे बाहर निकालो, परिवार वालों को बोल देना कि चिंता न करें.'
यहां सुनें ऑडियो...
झारखंड में मौजूद महादेव के भाई Bonu Nayak को जब अपने भाई की ये आवाज सुनाई पड़ी, तब परिवार को पता चला कि महादेव टनल में फंसा हुआ है. परिवार परेशान है. परिवार का कहना है कि प्रशासन दावा कर रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, जल्द महादेव को निकाल लिया जाएगा. हालांकि अभी तक रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिल सकी है.
सुरंग के अंदर फंसे हैं 7 राज्यों के 40 मजदूर

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











