
झारखंड के चतरा में 5 अपराधी गिरफ्तार, दिनदहाड़े हत्या को दिया था अंजाम
AajTak
चतरा के पुलिस कप्तान ऋषभ झा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी पूर्व में जेपीसी नामक नक्सली संगठन से जुड़े थे. ये पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इन पांचों अपराधियों ने जेल से ही बाहर आकर परमेश्वर की हत्या की साजिश रची थी.
झारखंड के चतरा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चतरा की सिमरिया पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद हुए है. गिरफ्तार पांचों अपराधी न्यू जेपीसी संगठन के बताए जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार ये सभी 17 जनवरी को सिमरिया थाना क्षेत्र के पीरी बाजार में दिनदहाड़े परमेश्वर साव की हत्या में भी शामिल थे. चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि परमेश्वर साव के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. इस टीम ने अभियान चलाकर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि विशेष टीम ने छापेमारी कर आपराधिक गिरोह न्यू जेपीसी के पांच अपराधियों मनोज भोक्ता, तारकेश्वर भोक्ता, विनोद गंझू, वीरेंद्र गंझू और मनोज गंझू को गिरफ्तार किया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











