
'झारखंड़ में तीन और हवाई अड्डे, 14 नए एयर रूट बनाए जाएंगे', देवघर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की घोषणा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने 16,800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद रोड शो किया. इसके बाद पीएम का पटना दौरा भी है. यहां वह बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके अलावा 16,800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी झारखंड के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी.
उन्होंने कहा कि झारखंड में अभी रांची और देवघर में हवाई अड्डे हैं लेकिन आने वाले समय में यहां बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में भी हवाई अड्डे बनाए जाएंगे. इतना ही नहीं झारखंड में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 14 नए हवाई मार्ग तैयार किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल से झारखंड में 1,500 विमान यात्री हर दिन सफर करते थे, अब यह संख्या बढ़कर 7,500 तक पहुंच गई है.
देश में तीन साल में बनेंगे 79 और एयरपोर्ट
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का संकल्प है कि 2024-25 तक देश में कुल 220 हवाईअड्डे और 1,000 नए UDAN फ्लाइट रूट शुरू हो जाएं. बताया कि अभी देश में 141 हवाईअड्डे और उड़ान के 423 रूट हैं.
हम अभावों को अवसरों में बदल रहे: मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ के आशीर्वाद से हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार आभावों को अवसरों में बदल रही है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







