
झारखंडः पानी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल
AajTak
पुलिस ने मृत महावीर उरांव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है. इस पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नगर ऊंटारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. खूनी संघर्ष में मृत महावीर उरांव की हत्या का आरोप मुखिया सोहन उरांव और माता पिता, पत्नी, भाई और बेटों पर लगा है.
झारखंड के गढ़वा जिले में पानी का बहाव रोकने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह घटना गढ़वा के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र की है. जहां गरबांध गांव के पाटगढ़ टोले में मंगलवार की शाम ये खूनी संघर्ष गरबांध के मुखिया सोहन उरांव के परिवार में हुआ. इस खूनी संघर्ष में मुखिया सोहन उरांव के सगे चाचा महावीर उरांव की मौत हो गई है. जबकि परिवार के 11 लोग घायल हैं. सात लोगों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है, जबकि चार लोग सदर अस्पताल गढ़वा में इलाजरत हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











