
ज्वेलरी स्टोर में फिल्मी स्टाइल डकैती, 25 नकाबपोश ले उड़े 90 करोड़ रुपये के जेवर
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सोमवार को एक हैरान करने वाली डकैती सामने आई. सैन रेमन स्थित हेलर ज्वेलर्स में करीब 25 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे घुस आए और देखते ही देखते 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) से ज्यादा कीमत के हीरे-जवाहरात और सोना लूट ले गए. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सोमवार को एक हैरान करने वाली डकैती सामने आई. सैन रेमन स्थित हेलर ज्वेलर्स में करीब 25 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे घुस आए और देखते ही देखते 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) से ज्यादा कीमत के हीरे-जवाहरात और सोना लूट ले गए. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
हथौड़े, बैग और बंदूक लेकर घुसे लुटेरे
घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लुटेरे हथौड़े, बैग और बंदूक लेकर दुकान में दाखिल हुए. उन्होंने बड़ी तेजी से शीशे की अलमारियां तोड़ीं और उसमें रखे कीमती जेवर समेट लिए. मौके पर मौजूद लोग इस अचानक हुई वारदात से दहशत में आ गए.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन रेमन पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट माइक पिस्टेलो ने बताया कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, दरवाजा अपने आप लॉक हो गया. यह सुरक्षा फीचर 2023 में हुई पिछली चोरी के बाद लगाया गया था. पिस्टेलो ने कहा कि जब वे अंदर घुसे, तो पूरी तरह से दुकान पर कब्जा कर लिया. जो भी जेवर सामने आए, वे सब उठा ले गए.
हालांकि दरवाजा बंद हो जाने से वे कुछ देर तक अंदर ही फंसे रहे. बाहर निकलने के लिए उन्होंने गोलीबारी की और किसी तरह दरवाज़ा तोड़कर भागने में सफल रहे.
देखें वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











