
ज्ञानवापी में सर्वे Live: 43 सर्वेयर की टीम, 4 वकील... सबसे पहले पश्चिमी दीवार के पास सर्वे कर रही ASI
AajTak
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम सभी उपकरणों के साथ वाराणसी पहुंच चुकी है. ASI की टीम में 32 सदस्य हैं. ASI की टीम के साथ 4 वकील भी मौजूद हैं. यानी सभी पक्षों के एक एक वकील ज्ञानवापी परिसर में मौजूद हैं.
यूपी के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का ASI सर्वे शुरू हो गया. ASI की टीम ने सुबह 7 बजे ज्ञानवापी परिसर पहुंचकर प्रक्रिया शुरू की. ASI को 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी की जिला अदालत को सौंपनी है. जिला जज एके विश्वेश ने शुक्रवार को मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वे कराने का आदेश दिया था. उधर, मुस्लिम पक्ष ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
Live Updates: आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम सभी उपकरणों के साथ वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची. - ASI की टीम में 43 सदस्य हैं. ASI की टीम के साथ 4 वकील भी मौजूद हैं. यानी सभी पक्षों के एक एक वकील ज्ञानवापी परिसर में मौजूद हैं. इसके अलावा चार वादी महिलाएं भी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी में मौजूद.
MP: खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर की वो कहानी, जो ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में बनी आधार - सूत्रों के मुताबिक, ASI ने चार अलग-अलग टीमें बनाई हैं और सभी टीमों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. चारों टीमें अलग-अलग जगह पर सर्वे कर रही हैं, जिसमें एक टीम पश्चिमी दीवार के पास, 1 टीम गुंबदों की एक टीम मस्जिद के चबूतरे की और एक 1 टीम परिसर के सर्वे के लिए लगाई गई है. - इस सर्वे के साथ एक और बड़ी बात यह है कि इसमें जरूरत पड़ने पर बिना ढांचे को नुकसान पहुंचाए हुए खुदाई की इजाजत दी गई है.
#WATCH | Varanasi, UP: ASI (Archaeological Survey of India) to conduct survey of the Gyanvapi mosque complex today Visuals from outside the Gyanvapi premises pic.twitter.com/VrvywzKp99
क्या है मामला? दरअसल, अगस्त 2021 में पांच महिलाओं ने वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिविजन) के सामने एक वाद दायर किया था. इसमें उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के बगल में बने श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा और दर्शन करने की अनुमति देने की मांग की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











