
'जो BCCI नहीं कर पाया, आतंकिस्तान टीम...', भारत संग मैच खेलने से पाकिस्तान के इनकार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
AajTak
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलने का फैसला किया है, हालांकि टूर्नामेंट में उसकी भागीदारी बनी रहेगी. इस पर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए ICC से पाकिस्तान पर जुर्माना लगाने की मांग की और तंज कसा. पाकिस्तान सरकार ने X पर इसकी घोषणा की.
पाकिस्तानी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. ये मैच 15 फरवरी को होना था. टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी तो होगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला से वो दूरी बनाएगा. इस मामले पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ICC को उन पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि जुर्माना चुकाने के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़े?? प्रियंका ने कहा कि जो काम BCCI नहीं कर पाया वो काम आतंक वाली टीम कर रही है
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'अच्छा हुआ. जो BCCI नहीं कर पाया, वो अब आतंकिस्तान टीम कर रही है? ICC को अब उन पर जुर्माना लगाना चाहिए ताकि जुर्माना चुकाने के लिए IMF और वर्ल्ड बैंक से लोन लेना पड़े?'
पाकिस्तानी सरकार ने X पर किया ऐलान पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल के जरिए ऐलान किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ तय मुकाबला नहीं खेलेगी. इससे पहले PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस वार्ता में ICC पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा था कि संस्था BCCI के प्रभाव में काम कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस निर्णय को लेकर ICC को कोई औपचारिक लिखित सूचना नहीं भेजी है. ICC की ओर से किसी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध पर निर्णय तभी लिया जाएगा, जब PCB आधिकारिक रूप से अपना रुख दर्ज कराएगा.
बांग्लादेश ने भारत दौरे से किया था इनकार यह घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की अहम बैठक के तुरंत बाद सामने आई. नकवी ने पहले संकेत दिए थे कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत तक हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि 20 टीमों वाले इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान ने दोबारा समीक्षा तब शुरू की, जब ICC ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का निर्णय लिया था, क्योंकि बांग्लादेश ने भारत दौरे से इनकार कर दिया था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







