
'जो हो गया सो हो गया....' जब शहंशाह बने सचिन को पुलिस ने भेजा जेल
AajTak
बिहार के मोतिहारी की रहने वाली लड़की को लव जिहाद में फंसाने वाले आरोपी शहंशाह आलम को जेल भेज दिया गया है. शहंशाह ने फेसबुक पर सचिन नाम से आईडी बना रखी थी. उसने कहा है कि मैं लड़की से शादी कर लेता. लेकिन अब जो हो गया सो हो गया.
बिहार की लड़की को लव जिहाद के चक्कर में फंसाने वाले आरोपी शहंशाह आलम को गिरफ्तार होने पर नहीं कोई अफसोस नहीं है. उसके नौकरी दिलाने के नाम पर मिलने बुलाया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. जब आज तक ने उससे ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने अकड़ कर बोला, ''मैं लड़की से शादी कर लेता''. फिर जब उससे पूछा गया कि सचिन नाम से फेसबुक आईडी क्यों बनाई तो वह भड़का गया. कहने लगा कि जो हो गया सो हो गया. सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि शनिवार रात बिहार के मोतिहारी की रहने वाली लड़की (20 साल) कानपुर पहुंची थी. उसे यहां रहने वाले एक शहशांह आलम ने मिलने के लिए बुलाया था. शहंशाह की उम्र 45 साल है, जबकि उसने फेसबुक पर सचिन नाम से आईडी बना रखी थी. इसी के जरिए उसने लड़की से संपर्क किया था. वो बिधनू थाने के कठारा गांव का रहने वाला है.
होटल में की थी घिनौनी हरकत
कानपुर आई लड़की को शहंशाह कानपुर के होटल में ले गया था. यहां उसने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. लड़की ने इसका विरोध किया था. साथ ही उसकी असलियत पता चलने पर लड़की ने होटल के रिसेप्शन पर जाकर हंगामा किया. उसने तुरंत 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया था. पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया था कि आरोपी जब उससे मिला था तो उसने मास्क लगाया हुआ था. होटम रूम में घुसते ही उसने मास्क हटा लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा था.
पुलिस दोनों को लेकर गई थी थाने
इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर कलेक्टरगंज थाने गई. इसी दौरान सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे. थाने में जमकर हंगामा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन भी कानपुर पहुंचे थे. बाद में लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











