
'जो सरकार चाहेगी वो अडानी को करना पड़ेगा, नहीं तो धारावी का ठेका वापस ले लेंगे', बोले देवेंद्र फडणवीस
AajTak
फडणवीस ने कहा कि विपक्षी दल या तो इस मुद्दे का ठीक से अध्ययन नहीं कर रहे हैं या इसे राजनीतिक रूप देने में अधिक रुचि रखते हैं. 2024 के आम चुनावों में लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले धारावी की विधायक रही गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि पुनर्विकास परियोजना रियल एस्टेट का सबसे बड़ा घोटाला है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि अगर अदाणी समूह राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करता है तो धारावी पुनर्विकास का ठेका उससे वापस ले लिया जाएगा. ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में फडणवीस ने परियोजना पर विपक्षी दलों के आरोपों का खंडन किया और कहा कि सबसे अधिक बोली लगाने पर ‘टेंडर’ अदाणी समूह को दिया गया.
मुंबई की कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को दावा किया था कि महत्वाकांक्षी पुनर्निर्माण का काम कर रही धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (डीआरपीपीएल) की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी अदाणी समूह के पास है, जबकि राज्य सरकार के पास शेष 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
उन्होंने कहा कि पिछली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार हस्तांतरणीय विकास अधिकारों (टीडीआर) को सीमित करने में विफल रही.फडणवीस ने कहा, 'यह हमारी सरकार थी जिसने टीडीआर मूल्य निर्धारण पर सीमा तय की थी.'
यह भी पढ़ें: ‘मेरा कार्यकर्ता इतना मूर्ख नहीं है कि मान लेगा’, क्यों बोले देवेंद्र फडणवीस
उद्धव सरकार पर लगाया आरोप
उन्होने कहा, 'उद्धव सरकार ने जो टीडीआर दिया था उसमें कैपिंग नहीं थी. इसका मतलब था कि आप होल्डिंग करेंगे और फिर अपने हिसाब से कीमत बढ़ाएंगे. अभी प्राइस पर कैप है. जो प्राइस है उस पर आप 90 परसेंट से ऊपर नहीं जा सकते हैं. अगर उद्धव सरकार ने जो कंडीशन लगाई थी, उस कंडीशन को हम मान्य करते तो जो हम विकासक है, डेवलपर है वो 200 परसेंट तक भी प्राइस ले जा सकता था क्योंकि वो प्राइज रोककर रख लेता था. '

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







