
जो बाइडन ने स्वीकार किया प्रेसिडेंशियल डिबेट का निमंत्रण, 10 सितंबर को होगी बहस
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'मुझे मंगलवार, 10 सितंबर को एबीसी की ओर से आयोजित होने वाली एक डिबेट का निमंत्रण मिला है और मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया है.'
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा. डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दूसरी बार मैदान में हैं. सभी की नजरें अब प्रेसिडेंशियल डिबेट पर है. बाइडन ने प्रेसिडेंशियल डिबेट के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है जो 10 सितंबर को होगी. इस डिबेट का आयोजन एबीसी करवाएगा.
बाइडन ने स्वीकार किया निमंत्रण
इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'मुझे मंगलवार, 10 सितंबर को एबीसी की ओर से आयोजित होने वाली एक डिबेट का निमंत्रण मिला है और मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया है.' उन्होंने लिखा, 'ट्रंप का कहना है कि वह अपने ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था खुद करेंगे. मैं भी अपने प्लेन से आऊंगा.'
पिछले महीने हुए सर्वे में ट्रंप
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पिछले महीने अप्रैल में एक सर्वे हुआ था. इसमें आए नतीजे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़त दिखा रहे थे. सात राज्यों में हुए इस सर्वे में से 6 पर जो बाइडेन पीछे थे. वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा किए गए सर्वे से पता चला था कि वोटर्स देश की अर्थव्यवस्था से असंतुष्ट हैं और बाइडेन की क्षमताओं और जॉब को लेकर गहरे संदेह में हैं.
छह राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, एरिजोना, जॉर्जिया, नेवादा और उत्तरी कैरोलिना में ट्रंप दो से आठ फीसदी अंकों के बीच आगे थे. हालांकि, विस्कॉन्सिन में बाइडेन, ट्रंप से तीन अंकों से आगे थे. सर्वे में हर राज्य में, राष्ट्रपति बाइडेन के कार्य प्रदर्शन के बारे में निगेटिव फीडबैक ज्यादा मिला था.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








