
'जो जिंदा हो तो फिर...', शायरी इस्तेमाल करने के लिए शाहरुख खान को लेनी पड़ी परमिशन, शायर बोले- उसूलों के खिलाफ...
AajTak
जवान फिल्म के जिंदा बंदा गाने में फेमस शायर वसीम बरेलवी की शायरी का इस्तेमाल किया गया है. इसके लिए बकायदा शाहरुख खान ने उनसे फोन पर बात कर परमिशन ली. वसीम पहले इसके लिए राजी नहीं थे, क्योंकि वो इसे अपने उसूलों के खिलाफ मानते हैं, लेकिन शाहरुख के संस्कारों ने उन्हें अपने उसूलों को बदलने पर मजबूर कर दिया.
"उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है, जो जिंदा हो तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है." शाहरुख खान की फिल्म जवान का जिंदा बंदा गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. एक्टर का डांस और एटीट्यूड देख हर कोई दंग रह गया. वहीं चर्चा हुई इस गाने में इस्तेमाल हुई शायरी की. जो कि बरेली के फेमस शायर वसीम बरेलवी ने लिखी है. आजतक से बातचीत में उन्होंने बताया कि खुद किंग खान ने उनसे बात कर इस लाइन को गाने में डालने की इजाजत ली थी.
शाहरुख ने की फोन पर बात
शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह यूं ही नहीं कहलाते हैं. हाल ही में वसीम बरेलवी ने इस बात को साबित भी कर दिया. शायर वसीम ने बताया कि कैसे वो भी व्यवहार के फैन हो गए. वसीम ने बताया कि कैसे वो सिर्फ शाहरुख के कहने पर अपनी शायरी को गाने में इस्तेमाल करने देने के लिए राजी हुए. इससे पहले जब जवान फिल्म की टीम के लोग उनसे कॉन्टेक्ट कर रहे थे तो वो लगातार इनकार कर रहे थे. अपनी शायरी को किसी गाने में इस्तेमाल होते देखना वसीम के उसूलों के खिलाफ है. इसलिए उन्होंने आजतक किसी को भी ऐसी परमिशन नहीं दी. लेकिन शाहरुख से बात कर उन्हें अपने उसूलों तक में बदलाव करना पड़ा.
वसीम बोले- शाहरुख ने लगभग 17 मिनट तक मुझसे बात की और गुजारिश की कि मेरे लिखे शेर को उनकी फिल्म में इस्तेमाल करने दूं. वो एक बदलाव भी चाहते थे कि जो कि उनका गाना है, 'जिंदा बंदा' उसमें एड करें. उन्होंने बड़े अदब से बात की. हालांकि जब फिल्म के डायरेक्टर और उनकी यूनिट के लोगों ने मुझसे बात कि तो मैंने मना कर दिया था. लेकिन शाहरुख ने बात की तो मैं मान गया. उन्होंने वादा किया वो मूल शेर पढ़ने के बाद एक छोटा सा बदलाव करेंगे. इस बात पर मैं राजी हो गया. उन्होंने मुझे पूरा भरोसा दिलाया था.
बादशाह ने किया धन्यवाद
शाहरुख की यही बात हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्टर ने ना सिर्फ वसीम बरेलवी को मनाया बल्कि उनका शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट भी किया था. शाहरुख ने गाने की लाइन लिखते हुए कहा- मैं वसीम बरेलवी साहब का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो उन्होंने हमें इस खूबसूरत शायरी का बहुत छोटे से बदलाव के साथ इस्तेमाल करने दिया.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











