
'जो गंगा-जमुनी तहजीब की बात करते हैं, उन्होंने औरंगजेब को आइकॉन बनाया...', विवाद पर RSS की दोटूक
AajTak
औरगंजेब के मुद्दे पर दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, समाज कोई भी विषय उठा सकता है. औरंगजेब मार्ग को अब्दुल कलाम रोड किया. जो लोग गंगा जमुनी तहजीब की बात करते हैं, उन्होंने औरंगजेब को आइकॉन बनाया, उनके भाई के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने वक्फ संशोधन बिल से लेकर औरंगजेब और परसीमन के मुद्दे पर बयान दिया है. होसबोले ने औरंगजेब विवाद पर दो टूक कहा, हमें यह सोचना होगा कि बाहर से आने वालों को आदर्श बनाना है या स्थानीय को सम्मान देना है. वक्फ बिल पर उन्होंने कहा, वक्फ पर क्या होगा? सरकार क्या करेगी... उसे देखेंगे. सरकार सही दिशा में काम कर रही है.
औरगंजेब के मुद्दे पर दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, समाज कोई भी विषय उठा सकता है. औरंगजेब मार्ग को अब्दुल कलाम रोड किया. जो लोग गंगा जमुनी तहजीब की बात करते हैं, उन्होंने औरंगजेब को आइकॉन बनाया, उनके भाई के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं. बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति को आदर्श बनाना है या यहां के लोगों का सम्मान करना है- ये मसला है. स्थानीय इंवेडर के साथ रहने वाली मानसिकता के बारे में सोचना होगा.
परसीमन पर क्या बोले होसबोले?
परसीमन पर आरएसएस के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, जनगणना तो शुरू होने दीजिए. डिलिमिटेशन भी होने दीजिए, उसके बाद हम देखेंगे. अगर संघ का कोई व्यक्ति या कार्यकर्ता मैरिट के आधार पर राजनेता नियुक्त होता है तो उसमें कुछ गलत नहीं है. संघ की इसमें कोई भूमिका नहीं है.
उन्होंने आगे कहा, जातिगत आरक्षण सभी राज्य सरकार देती हैं, पर धर्म पर आधारित रिजर्वेशन के पक्ष में डॉ. अंबेडकर भी नहीं थे. अंतरराष्ट्रीय मसलों पर देश अच्छा काम कर रहा है. हम रोज सरकार के काम का आकलन नहीं करते हैं, चुनाव के समय जनता आकलन करती है.
दत्तात्रेया होसबोले ने कहा, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में 1443 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. नॉर्थ ईस्ट से लेकर कन्याकुमारी और जम्मू कश्मीर से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पिछले एक साल के कार्यकाल की समीक्षा की गई. विजयदशमी के दिन 100 साल पूरे हो जाएंगे. संघ के विस्तार और कार्यकुशलता पर फोकस किया जाएगा. RSS ने कभी भी वर्षगांठ नहीं मनाई, लेकिन 100 साल आत्मचिंतन का समय है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










