
'जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है' नदियों में बहती लाशों पर राहुल का ट्वीट
AajTak
देश में जारी कोरोना संक्रमण के कहर के बीच अब गंगा नदी में सैकड़ों लाशें बहने के मामले सामने आ रहे हैं. इसको लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, जो कहता था उसे गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पीएम मोदी और सीएम योगी पर तंज कसा है.
देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ गंगा नदी में सैकड़ों शवों के बहने के मामले भी सामने आने लगे हैं. इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जो कहते थे कि उन्हें गंगा ने बुलाया है, उसी ने मां गंगा को रुलाया है. राहुल ने एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा, "जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है।" राहुल से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गंगा किनारे सैकड़ों लाश मिलने पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला था. सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा था कि जो कहता था कि उसे गंगा मैय्या ने बुलाया है, वो दिल्ली के सिंहासन पर बैठ ठहाके लगा रहा.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










