
जोशीमठ का धंसना नई बात नहीं लेकिन इस बार ख़तरा बड़ा क्यों है? :आज का दिन, 6 जनवरी
AajTak
उत्तराखंड के जोशीमठ में ज़मीन क्यों तेज़ी से धंसने लगी है, आज MCD के मेयर की वोटिंग का प्रोसेस क्या रहने वाला है और इंडिया की 'सनशाइन इंडस्ट्री' कैसे अपनी चमक खो रही है? सुनिए 'आज का दिन' में.
3488 किलोमीटर लंबी भारत और चीन की सीमा देश के जिन 5 राज्यों से गुजरती है, उत्तराखंड उनमें से एक है. सीमा से महज 150 किलोमीटर दूर एक छोटा सा शहर है जोशीमठ, जो चमोली ज़िले में पड़ता है. तो इस लिहाज से ये अंतिम सरहदी शहर है. इसका एक और नाम ज्योतिर्मठ भी है और सामरिक के साथ साथ इसकी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक अहमियत भी है. जोशीमठ को बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है और क़रीब 1500 साल पुराना इसका इतिहास है. 8वीं सदी में आदि शंकराचार्य को यहीं ज्ञान प्राप्त हुआ और चार मठों में से पहले मठ की स्थापना उन्होंने यहीं की थी. लेकिन अब जोशीमठ के भविष्य पर गंभीर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं और कारण है ज़मीन का बड़े पैमाने पर धंसना.
कुछ दिनों से यहाँ बड़ी तेज़ी से जमीन धंसने और जमीन के नीचे से पानी रिसने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके चलते यहां कई इलाकों में लोगों के मकान जमीन के अंदर धंसते चले जा रहे हैं. घरों की दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें आ रही हैं. जिसे लेकर स्थानीय लोग दहशत में हैं. इस मुद्दे पर पिछले कई दिनों से जोशीमठ में लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं. कल भी विरोध में लोगों ने बंद बुलाया था. लोग सड़क पर उतरे हुए थे. ट्रेड और टैक्सी यूनियन ने भी इस बंद का समर्थन किया था. चमोली देहरादून की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया. पर्यटकों की गाड़ियों भी इस जाम में फंस गईं. तो ये पूरा मामला क्या है, कितनी गंभीर है, ज़मीन धंसने की घटना से लोग किस कदर परेशान हैं और क्या ये घटना हाल फ़िलहाल के सालों की है या इसका इतिहास और पुराना रहा है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
--------------------------------- दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आए करीब एक महीने होने को आये, मगर अबतक मेयर के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है. लेकिन आज संशय के बादल हट जायेंगे क्योंकि दिल्ली में मेयर, डेप्युटी मेयर और नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव आज होना है. आपको याद दिला देती हूँ कि दिल्ली mcd में 250 वार्ड में चुनाव हुआ था, जिसमें 134 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी, बीजेपी को 104 सीट मिली थी और कांग्रेस के 9 पार्षद जीते थे. लेकिन नंबर गेम में पीछे रहने के बावजूद बीजेपी ने मेयर, डेपुटी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी के लिए अपने उम्मीदवार उतार कर मामले को रोमांचक बना दिया है. AAP ने जहां शैली ओबेरॉय को मेयर के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने रेखा गुप्ता को कैंडिडेट घोषित किया है. डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी के कमल बागड़ी और AAP के आले मोहम्मद इकबाल के बीच मुक़ाबला है. आज सबसे पहले सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी. फिर 11 बजे के करीब मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा. इस चुनाव के लिए बैलेट पेपर का कलर कोड पहले ही तय हो चुका है. मेयर के लिए वाइट बैलेट पेपर, डिप्टी मेयर के लिए ग्रीन बैलेट और स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर रखा गया है. तो इन चुनावों का प्रोसेस क्या रहने वाला है और चुनाव से पहले पीठासीन अधिकारी और कुछ कॉउन्सिलर्स के मनोनयन पर AAP और LG के बीच क्यों ठन गई है? क्या आपत्ति है आम आदमी पार्टी को? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------ भारतीय सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री 110 अरब अमरीकी डॉलर की है. इस इंडस्ट्री में दुनिया की दस अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से पांच भारतीय हैं. इस सूची में ऊपर की पांच कंपनियों में तीन भारतीय हैं. इन दस अग्रणी कंपनियों में करीब बीस लाख लोग काम करते हैं और करीब सत्तर फ़ीसदी इनमें से भारत के हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में भारत का कोई मुकाबला नहीं है. भारत में आई.टी. सेक्टर युवाओं को शुरू से आकर्षित करता आया है. ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद हर कोई आईटी सेक्टर में ही नौकरी लेना चाहता था. पर पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड बदल रहा है. आईटी सेक्टर में नौकरी करने वाले लोग अपनी नौकरियां छोड रहे हैं और फ्रेशर्स यहाँ जाना नहीं चाहते. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल लगभग 53% आईटी प्रोफेशनल्स अपनी नौकरियां बदलेंगे. पर आखिर क्या कारण है कि आईटी सेक्टर से लोगों का मन उठता जा रहा है और क्यों लोग नौकरियां बदल रहे हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



