
जोमैटो डिलीवरी बॉय ने 15 मिनट में पहुंचाई चाय, मिला 73,000 का तोहफा
AajTak
हैदराबाद के कोटी क्षेत्र में रहने वाले रॉबिन मुकेश आईटी सेक्टर में काम करते हैं और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. उन्होंने फूड डिलीवरी एप जोमैटो से सुबह 10 बजे के आसपास चाय मंगाई थी और उस समय काफी बारिश हो रही थी.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पिछले कुछ महीनों में कई लोगों की मदद की है लेकिन जाहिर है कि वे हर जगह तो नहीं हो सकते हैं तो इस बार उनकी कमी हैदराबाद में रहने वाले शख्स ने पूरी की है. इस शख्स ने जोमैटो के डिलीविरी बॉय को सुपरफास्ट डिलीवरी के लिए नायाब तोहफा दिया. (फोटो क्रेडिट: रॉबिन मुकेश फेसबुक) दरअसल, हैदराबाद के कोटी क्षेत्र में रहने वाले रॉबिन मुकेश आईटी सेक्टर में काम करते हैं और फिलहाल वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. उन्होंने फूड डिलीवरी एप जोमैटो से सुबह 10 बजे के आसपास चाय मंगाई थी और उस समय काफी बारिश हो रही थी. (फोटो क्रेडिट: रॉबिन मुकेश फेसबुक) रॉबिन ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा- मेरे ऑफिस का टाइम शुरू हो गया था और मैंने जोमैटो से चाय मंगाई थी और मैंने देखा था कि मोहम्मद अकील नाम का डिलीवरी बॉय उस समय मेहदीपटनम में मौजूद है. मुझे अगले 15 मिनट के अंदर इस डिलीवरी बॉय का कॉल आ गया था. (फोटो क्रेडिट: रॉबिन मुकेश फेसबुक)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












