
जोधपुर: फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर की कार घेरकर बरसाईं गोलियां
AajTak
जोधपुर के बाई मंदिर चौराहे पर दिनदहाड़े गैंगवार हो गया. बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विक्रमसिंह नांदिया गुरुवार को शिवरात्री के अवसर पर मंदिर में पूजा करने जा रहा था. गाड़ी में फल और अन्य सामग्री रख ली थी. डाली बाई चौराहा पर मिठाई की दुकान पर जैसी ही वो प्रसाद लेने उतरा तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई.
जोधपुर के बाई मंदिर चौराहे पर दिनदहाड़े गैंगवार की घटना हो गई. बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विक्रमसिंह नांदिया गुरुवार को शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा करने जा रहा था. गाड़ी में फल और अन्य सामग्री रख ली थी. डाली बाई चौराहा पर मिठाई की दुकान पर वो जैसी ही प्रसाद लेने उतरा तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई और कार में बैठा विक्रमसिंह घायल हो गया. (फोटो- अशोक शर्मा) बताया जा रहा है कि गैंगवार के चलते हिस्ट्रीशीटर विक्रमसिंह नांदिया पर हमला किया गया है. जिसने फायरिंग की है उसका नाम राकेश मांजू बताया जा रहा है, वो भी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. गोली लगने से घायल विक्रम सिंह को एमडीएम अस्पताल लाया गया है. हालांकि, उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि इन दोनों के बीच बरसों से दुश्मनी चल रही है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











