
जोगी का भेष, हाथ में सारंगी... 22 साल बाद घर पहुंचा पति, 'विधवा पत्नी' रह गई दंग
AajTak
22 साल पहले पति को मरा मान कर विधवा की तरह जीवन जी रही पत्नी उस समय दंग रह गई, जब उसके सामने उसका पति सारंगी बजाते हुए आ गया. पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
झारखंड में पत्नी के लिए 22 साल पहले मर चुका पति अचानक जिंदा हो गया. किसी फिल्म स्टोरी की तरह लगने वाली यह कहानी सच है. 22 साल पहले पति को मरा मान कर विधवा की तरह जीवन जी रही पत्नी उस समय दंग रह गई, जब उसके सामने उसका पति सारंगी बजाते हुए आ गया. पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. (उदय की पहले और अब की तस्वीर) दरअसल गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सेमौरा गांव निवासी उदय 22 वर्ष पहले अपने पैतृक आवास को छोड़कर चला गया. उसके बाद घर के परिजनों द्वारा कई जगहों पर उदय को खोजा गया, लेकिन कहीं भी उसका आता-पता नहीं चला. काफी दिन बीत जाने के बाद घरवालों को आशंका हुई कि वह जिंदा नहीं है और कोई घटना-दुर्घटना में मारा गया होगा. इसके बाद से ही उसकी पत्नी एक विधवा की जिंदगी जीने लगी और बेटे-बेटी अनाथ हो गए. लेकिन 22 साल बीत जाने के बाद रविवार को अचानक उदय जोगी के भेष में हाथ में सारंगी लिए हुए अपने पैतृक आवास सेमौरा गांव पहुंचा. उदय अपनी पत्नी से भिक्षा लेने के लिए पहुंचा और बाबा गोरखनाथ का भजन गाने लगा. (उदय के बचपन की तस्वीर)
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











