
जॉब आंकड़ों में सुधार, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को मिल रहे ज्यादा रोजगार
AajTak
ईपीएफओ ने 20 फरवरी 2021 को नए पेरोल आंकड़े जारी किए. EPFO के मुताबिक दिसंबर-2020 में 12.54 लाख नए सदस्य जुड़े हैं. नवंबर, 2020 की तुलना इस महीने के नेट सब्सक्राइबर्स में 44% की बढ़ोतरी हुई है.
ईपीएफओ ने 20 फरवरी 2021 को नए पेरोल आंकड़े जारी किए. EPFO के मुताबिक दिसंबर-2020 में 12.54 लाख नए सदस्य जुड़े हैं. नवंबर, 2020 की तुलना इस महीने के नेट सब्सक्राइबर्स में 44% की बढ़ोतरी हुई है. पेरोल डेटा की साल दर साल तुलना करें तो दिसंबर 2020 में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो ग्राहकों के संदर्भ में ईपीएफओ के लिए कोविड से पहले की स्थिति की वापसी प्रदर्शित करता है. (Photo: File) कोरोना महामारी होने के बावजूद, EPFO ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में लगभग 53.70 लाख नए सदस्य जोड़े हैं. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध वेतन बढ़ोतरी के मामले में 22% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. (Photo: File) दिसंबर- 2020 महीने में लगभग 8.04 लाख नए सदस्य ईपीएफओ में शामिल हुए हैं. लगभग 4.5 लाख कुल सदस्य बाहर निकल गए और फिर ईपीएफओ से जुड़ गए, जो ईपीएफओ द्वारा कवर किए गए प्रतिष्ठानों के अंदर सदस्यों द्वारा नौकरियों की अदला-बदली का संकेत देते हैं. (Photo: File)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












