
जैसे ही 22वां रन लेने दौड़ा, पिच पर गिर पड़ा अनुज..., क्रिकेट खेलते किशोर की मौत पर बोले घरवाले- नहीं थी कोई बीमारी
AajTak
UP News: मेरठ में अचानक छींक आने से युवक की मौत हो गई. लखनऊ की एक शादी में दूल्हे को वरमाला पहनाने से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. अब कानपुर में क्रिकेट खेलते वक्त एक किशोर की मौत के मामले ने लोगों को सहमा दिया.
UP News: कानपुर जिले के बिल्हौर में क्रिकेट मैच के दौरान रन लेते समय किशोर अनुज पांडेय की अचानक हुई मौत सुर्खियों में है. साथ खेल रहे बच्चों का कहना है कि रन लेते समय अनुज दौड़ा और पिच पर अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा. इसके कुछ ही देर में उसके शरीर में हलचल बंद हो गई. घरवालों का कहना है कि उनके बेटे को कोई बीमारी नहीं थी और डॉक्टरों ने इसे कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) का मामला बताया है.
बिल्हौर कस्बे के त्रिवेणीगंज बाजार निवासी अमित कुमार पांडेय एक प्राइवेट बीज एजेंसी में नौकरी करते हैं. परिवार में पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा सुमित और छोटा बेटा अनुज (16 वर्षीय) है. अनुज घर के पास ही श्रीमती सूरजमुखी स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता था.
परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार सुबह अनुज अपने दोस्तों के साथ बिल्हौर इंटर कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से गया था.
दोस्तों ने बताया कि अनुज की टीम 21 रन पर खेल रही थी. बैटिंग करते समय स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज ने एक बॉल पर शॉट लाया और इधर नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद अनुज जैसे ही 22वां रन लेने के लिए दौड़ा तो उसको पिच पर ही चक्कर आ गया और सीने को पकड़ते हुए वह मैदान पर ही गिर पड़ा. मैदान में मौजूद बच्चों ने अचेत अनुज का सीना मला और उसे पानी भी पिलाने की कोशिश की, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ.
इस पर साथ खेल रहे बच्चों ने अनुज के घर पर सूचना दी. दौड़े-दौड़े आए परिजन बेटे को पहले प्राइवेट अस्पताल और उसके बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सीएचसी में तैनात डॉक्टर गणेश प्रसाद ने बताया कि मौत की वजह हृदयाघात हो सकती है. वहीं, कस्बा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि किशोर की मौत की सूचना मिली थी. सीएचसी से शव स्वजन घर ले गए. इसके बाद नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










