
जैसे भारत-चीन साथ में करते हैं काम... उसी तरह हम भी करेंगे, भारत की सुरक्षा को लेकर बोले श्रीलंकाई विदेश मंत्री
AajTak
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने जिम्मेदार पड़ोसी होनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए भारत को आश्वासन दिया कि श्रीलंकाई सरकार किसी को भी अपने देश में ऐसा काम को अनुमति नहीं देगी, जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे. निश्चित रूप से हम बहुत पारदर्शी तरीके से सभी देशों के साथ काम करना चाहेंगे.
श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने भारत के सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए अपने देश की प्रतिबद्धता दिखाई है. उन्होंने एक जिम्मेदार पड़ोसी के रूप में आश्वासन दिया कि श्रीलंकाई सरकार किसी को भी ऐसे काम को अनुमति नहीं देगी, जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे.
श्रीलंकाई बंदरगाहों पर चीनी अनुसंधान जहाजों की यात्राओं के बारे में चिंताओं को संबोधित करते हुए साबरी ने कहा, वो अन्य देशों के साथ पारदर्शी तरीके से काम करना चाहेंगे, लेकिन दूसरों की कीमत पर नहीं.
'हम सभी देशों के साथ मिलकर करना चाहते हैं काम'
उन्होंने यह भी कहा कि हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम सभी देशों के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन भारतीय सुरक्षा के संबंध में किसी भी उचित चीजों को ध्यान में रखा जाएगा. हम किसी भी देश को ऐसा काम करने की अनुमति नहीं देंगे, जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे. निश्चित रूप से हम बहुत पारदर्शी तरीके से सभी देशों के साथ काम करना चाहेंगे.
'चीन है भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर'
श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने चीन और भारत के बीच आर्थिक संबंधों पर बोलते हुए कहा कि मुझे अभी पता चला है कि चीन भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है. इसी तरह जैसे भारत उसके (चीन) साथ काम करता है, वैसे ही हम भी सभी के साथ काम करना चाहेंगे. लेकिन यह किसी और कीमत पर नहीं होना चाहिए, किसी तीसरे पक्ष को इसकी कीमत नहीं चुकानी चाहिए. इसलिए मैं दोहराना चाहता हूं कि एक जिम्मेदार पड़ोसी और एक सिविलाइजेशन पार्टनर के रूप में हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








