
जैसे गाजा को रौंद दिया वैसे बेरूत को भी रौंद देंगे, हमला कर रहे हिजबुल्ला को इजरायली पीएम की सीधी धमकी
AajTak
बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के बाद अब हिज्बुल्ला के ठिकानों पर बड़े हमले करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जिस तरह इजरायली की सेना गाजा कौ रौंद रही है, वैसे ही लेबनान की राजधानी बेरूत को भी रौंद देगी.
गाजा में हमास के ठिकानों पर लगातार बम बरसा रहा इजरायल अब हिज्बुल्ला के ठिकानों पर भी एयरस्ट्राइक कर सकता है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्ला पर बड़ा हमला करने की चेतावनी दी है.
नेतन्याहू ने कहा,'अगर हिज्बुल्ला जंग भड़काने के प्रति बाज नहीं आएगा तो लेबनाना की राजधानी बेरूत को गाजा की तरह रौंद दिया जाएगा.' इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) से मिलने पहुंचे इजरायल के पीएम ने कहा कि अगर हिज्बुल्ला पूरी तरह से जंग शुरू करने पर अमादा है तो वह बेरूत और दक्षिणी लेबनान को गाजा बनते हुए देखने के लिए तैयार रहे. उसकी दूरी यहां से ज्यादा नहीं है.
हिज्बुल्ला ने इजरायल पर किया मिसाइल अटैक
इजरायली प्रधानमंत्री की यह चेतावनी तब आई है, जब हाल ही में हिज्बुल्ला ने लेबनान से इजरायल की धरती पर मिसाइल हमला किया है. इस हमले में इजरायल के एक 60 साल के शख्स की मौत हो गई है.
बंधकों को बचाने की कोशिश में जुटा इजरायल
नेतन्याहू ने IDF की उत्तरी कमान का दौरा करते हुए कहा,'हम जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसा करेंगे.' बता दें कि इजरायल इस समय दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. दरअसल, इजरायल एक तरफ तो हमास की चंगुल में फंसे अपने बंधकों को बचाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इजरायल की सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











