
जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से अब तक 20 लोगों की मौत, कई झुलसे
AajTak
जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में आग लगने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई. हादसा थैयत गांव के पास दोपहर 3:30 बजे हुआ. बस में 50 से ज्यादा यात्री थे. ग्रामीणों और राहगीरों ने आग बुझाने और बचाव में मदद की. गंभीर घायल लोगों को जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ को जोधपुर रेफर किया गया. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन गर्म होने की आशंका जताई गई है.
राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पोकरण के बीजेपी विधायक ने अबतक 20 मौतों की पुष्टि की है. हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे थैयत गांव के पास, जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ.
बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से 50 से ज्यादा यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी. थैयत गांव पार करते ही बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई. यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से किसी तरह बाहर निकले.गांववालों और राहगीरों ने बचाव शुरू किया गांववालों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने आसपास के जल स्रोतों से पानी और रेत की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. इस बीच सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा.
'हम पहुंचे तो कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं मिला' नगर परिषद के दमकलकर्मी और असिस्टेंट फायर ऑफिसर पृथ्वीपाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. उन्होंने कहा, 'जब हम पहुंचे तो कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसे हम जिंदा निकाल पाते.'
सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीन एम्बुलेंसों के जरिए जवाहर अस्पताल, जैसलमेर पहुंचाया गया. गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.
CM ने पटना में प्रचार का कार्यक्रम स्थगित किया हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर पहुंचे. उन्होंने जैसलमेर में हादसे में नष्ट हुई बस क़ा भी निरीक्षण किया. सीएम ने आर्मी के जवानों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा इस हादसे में की गई मदद एंव सहायता के लिए सभी का आभार जताया एवं धन्यवाद दिया. इस दौरान पोकरण के विधायक प्रताप पूरी एवं विधायक सांग सिंह भाटी सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना की गंभीरता एवं दुखांतिका के कारण कल पटना में प्रचार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है.
अशोक गहलोत ने जताया दुखराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









