
जेल से रिहा हुआ निठारी कांड का मुख्य आरोपी मोनिंदर पंढेर, सवाल पूछने पर जोड़े हाथ
AajTak
Nithari case: रिहाई की प्रक्रिया में समय लगने के कारण पंढेर को तय समय से काफी देर बाद रिहा किया गया. जेल से बाहर आने के दौरान उसे कुर्ता-पजामा में देखा गया. उसके साथ उसका परिजन था, जिसने उसका थैला हाथ में ले रखा था. साथ में तीन वकील मौजूद थे.
बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी D-5 कोठी के मालिक मनिंदर सिंह पंढेर को आखिरकार हाईकोर्ट के फैसले के बाद रिहा कर दिया गया है. निठारी कांड में मनिंदर के साथ उसके नौकर को पुलिस और सीबीआई द्वारा आरोपी बनाया गया था. अब परवाना आने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मनिंदर को गौतम बुद्ध जिला कारागार से रिहा कर दिया गया है.
शुक्रवार तड़के ही साफ हो गया था कि मनिंदर सिंह पंढेर को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा. हालांकि, रिहाई की प्रक्रिया में समय लगने के कारण पंढेर को तय समय से काफी देर बाद रिहा किया गया. जेल से बाहर आने के दौरान उसे कुर्ता-पजामा में देखा गया. उसके साथ उसका एक परिजन था, जिसने उसका थैला हाथ में ले रखा था. साथ में तीन वकील मौजूद थे.
'गाड़ी में बैठकर पंढेर ने हाथ जोड़ लिए'
हालांकि, पंढेर ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. सवाल पूछने पर उसने गाड़ी में बैठकर हाथ जोड़ लिए. इसके बाद वकीलों के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गया. बताया जा रहा है कि वो दादरी से एक्सप्रेसवे होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया है.
पंढेर को दो मुकदमों में फांसी की सजा सुनाई गई थी

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










