
जेल से बाहर आया अरुण गवली... दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और रवि पुजारी से पंगे लेकर बनाई थी अंडरवर्ल्ड में जगह
AajTak
मुंबई के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉनअरुण गवली ने दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और रवि पुजारी जैसे गैंगस्टर्स से दुश्मनी मोल लेकर अपनी अलग सत्ता कायम की. 17 साल जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर वह अब रिहा हो चुका है. जानिए, मुंबई अंडरवर्ल्ड में उसके दबदबे की पूरी कहानी.
मुंबई की गलियों में एक ऐसा नाम गूंजता था, जिसे सुनकर बड़े-बड़े गैंगस्टर कांप उठते थे. वो नाम था अरुण गवली का. जिसे प्यार से उसके लोग 'डैडी' कहा करते थे. उसने दगड़ी चॉल को अपने साम्राज्य का गढ़ बनाया और अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़े डॉन दाऊद इब्राहिम समेत छोटा राजन और रवि पुजारी जैसे खूंखार गैंगस्टर्स से लोहा लिया. एक साधारण मराठी परिवार से निकलकर अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह बनने तक उसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. 17 साल की सजा काटने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पाकर गवली फिर से बाहर आ चुका है. ये कहानी खून, धोखा, और सत्ता की जंग से रंगी हुई है.
दगड़ी चॉल से शुरू हुआ सफर अरुण गवली, जिसे 'डैडी' के नाम से जाना जाता है, मुंबई के भायखला इलाके की दगड़ी चॉल से निकला एक ऐसा नाम है, जिसने कभी मुंबई के अंडरवर्ल्ड को दहलाया था. 17 जुलाई 1955 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपरगांव में जन्मे गवली का परिवार मध्यमवर्गीय था. उसके पिता गुलाबराव मजदूरी करते थे और बाद में मुंबई की सिम्पलेक्स मिल में काम करने लगे. आर्थिक तंगी के कारण गवली ने मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ दी और कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया.
दाऊद इब्राहिम के साथ दोस्ती 1980 के दशक में अरुण गवली ने रामा नाइक की गैंग के साथ काम शुरू किया, जहां उनकी मुलाकात दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन से हुई. उस समय दाऊद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में उभरता हुआ नाम था. गवली को दाऊद के अवैध हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की खेप को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई. यह दोस्ती कुछ समय तक चली, लेकिन जल्द ही यह रिश्ता दुश्मनी में बदल गया.
रामा नाइक की हत्या और दुश्मनी की शुरुआत 1988 में गवली के करीबी दोस्त रामा नाइक की एक गैंगवार में हत्या कर दी गई. गवली को शक था कि इस हत्या के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ था. इस घटना ने गवली को इतना आहत किया कि उसने दाऊद से अलग होकर अपना खुद का गैंग बनाने का फैसला किया. यहीं से दाऊद और गवली की खूनी दुश्मनी की शुरुआत हुई, जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गई.
दाऊद के बहनोई की हत्या गवली ने दाऊद को सबक सिखाने के लिए बड़ा कदम उठाया. 26 जुलाई 1992 को गवली के चार शूटरों ने दाऊद की बड़ी बहन हसीना पारकर के पति इब्राहिम पारकर को मुंबई में उनके होटल के बाहर गोलियों से भून दिया. इस हत्या ने दाऊद को अंदर तक हिला दिया. इस घटना के बाद दोनों गैंग्स के बीच गैंगवार और तेज हो गई, जिसमें कई शूटर मारे गए.
छोटा राजन से टकराव दाऊद के दुबई भागने के बाद छोटा राजन ने भी दाऊद से अलग होकर अपना गैंग बनाया और मलेशिया में कारोबार शुरू किया. इस दौरान गवली और छोटा राजन के बीच भी वर्चस्व की जंग छिड़ गई. 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद अंडरवर्ल्ड का सीन बदल गया, और गवली को मुंबई में अपनी सत्ता कायम करने का मौका मिला. उसने सेंट्रल मुंबई की दगड़ी चॉल को अपने गैंग का गढ़ बना लिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








