
जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, बम की धमकी के चलते नहीं हो सकी सुनवाई, कोर्ट देगा अगली तारीख
ABP News
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. उनकी आज (सोमवार, 9 फरवरी) को सुनवाई थी लेकिन बम की धमकी की वजह से इसे टाल दिया गया.
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. उनकी आज (सोमवार, 9 फरवरी) पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई थी, जिसे अचानक टालना पड़ा है. इस वजह से पप्पू यादव पटना की बेऊर जेल में बंद रहेंगे.
दरअसल, सोमवार (9 ) पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद MP-MLA कोर्ट को भी खाली कराया गया था. इसी वजह से आज पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई नहीं हो पाई.
कोर्ट परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला
कोर्ट को बम की धमकी मिलते ही पटना पुलिस एक्टिव हुई और पूरा कैंपस खाली कराया गया. इसके बाद चप्पे-चप्पे की जांच की गई. गहनता से जांच करने के बाद पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है और अदालतों में सुनवाई टाल दी गई है.













