
जेल में मुख्तार को नहीं मिल रहीं 5 स्टार सुविधा, कांग्रेस-सपा पर यह बोले BJP MP सुब्रत पाठक
AajTak
यूपी के झांसी पहुंचे कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत पक्की होने का दावा किया. वहीं, कांग्रेस की सोच को गंदी, मुगलों वाली और इस्लामिक कलचर वाली करार दिया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी कैदी है और जेल में उनके साथ कैदी जैसा ही सलूक होगा.
उज्जैन से लौटते समय झांसी पहुंचे कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के विवादित पोस्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा हिंदुस्तान में नारी को देवी माना जाता है. मगर, कांग्रेस जिस तरह बोलती है, उसमें बाहर से आई वह सोच झलकती है, जिसमें नारी को उपभोग की वस्तु माना जाता है. कांग्रेस की सोच गंदी, मुगलों वाली और इस्लामिक कलचर की सोच है.
सुब्रत पाठक ने कहा पूरे देश में मोदी लहर है और यूपी में मोदी की आंधी है. नरेंद्र मोदी जी की देश भर में लहर है. उत्तर प्रदेश में उनका तूफान है. वह पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने सरकार को जन-जन तक पहुंचा दिया है. मोदी और योगी का मतलब है यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी.
यह भी पढ़ें- UP: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, मौके से पुलिस को मिली शराब की बोतल और टॉफी
सपा के स्वयंभू नेता हैं अखिलेश यादव
अखिलेश को समाजवादी पार्टी का स्वयंभू नेता बताते हुए कहा कि वह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि कहां से चुनाव लड़ें. सेनापति को आगे खड़ा होना चाहिए, लेकिन ब वह खुद पीछे भाग रहा है, तो सेना में खलबली मचेगी ही. भाजपा सांसद ने डिंपल यादव के कन्नौज से चुनाव न लड़ने को लेकर कहा कि भाभी जी नहीं, तो भईया जी. कुल मिलाकर इससे फर्क नहीं पड़ता है.
सुब्रत पाठन ने कहा कि मैंने 2009 का चुनाव अखिलेश यादव के खिलाफ लड़ा. 2014 का चुनाव जब लड़ा, तो वह मुख्यमंत्री थे. लिहाजा, उनकी धर्मपत्नी डिंपल यादव से चुनाव लड़ा. तीसरा चुनाव सपा-बसपा गठबंधन का चुनाव था. डिंपल यादव चुनाव लड़ रही थीं, तो मैंने अखिलेश, मायावती और डिंपल यादव से चुनाव लड़ा. कौन आगे आता है, यह फर्क नहीं पड़ता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








