
जेल में महाठग सुकेश की सेवा, सत्येंद्र जैन की खातिरदारी... ऐसे ही विवादों की भेंट चढ़ गए तिहाड़ के डीजी संदीप गोयल
AajTak
ईडी ने इसी साल 30 मई को 57 साल के सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया था. फिर उनके और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. इसी दौरान ED ने 6 जून को दावा किया था कि एजेंसी ने सत्येंद्र जैन के करीबी के ठिकाने से 2.85 करोड़ कैश और सोने के 133 सिक्के बरामद किए हैं.
तिहाड़ जेल की डीजी संदीप गोयल को उनके पद से हटा दिया गया. छोटे-मोटे मामलों के अलावा उन्हें हटाए जाने की वजह दो ऐसे लोग बन गए, जो खुद तिहाड़ की जेल में बंद हैं. उनमें पहला नाम है देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर का. जिसने साल भर तक करोड़ों रुपये खर्च कर जेल में हर ऐशो-आराम हासिल किया. और दूसरा नाम है दिल्ली सरकार के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का, जो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में खुद भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. इन दोनों लोगों पर जेल के बाहर और जेल के अंदर ऐसे काम करने के आरोप लगे कि उसकी गाज अब डीजी संदीप गोयल पर गिर गई. आइए जानते हैं कि आखिर सुकेश चंद्रशेखर और सत्येंद्र जैन पर इल्जाम क्या हैं?
मंत्री सत्येंद्र जैन पर क्या हैं इल्जाम दिल्ली सरकार के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन की उल्टी गिनती तब शुरु हो गई थी, जब उनके खिलाफ सीबीआई ने पांच साल पहले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत तमाम धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की थी. जिसमें सत्येंद्र जैन के अलावा अजीत प्रसाद जैन, पूनम जैन, वैभव जैन, सुनील जैन और अंकुश जैन के नाम भी शामिल किए गए थे. फिर इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दे दी गई थी. क्योंकि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा था.
30 मई को हुई थी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी तभी से इस मामले में जांच चल रही है. इसी साल 30 मई को ईडी ने बड़ा कदम उठाया और 57 साल के सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया. फिर उनके और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी. इसी दौरान ईडी (ED) ने 6 जून को दावा किया था कि एजेंसी ने सत्येंद्र जैन के करीबी के ठिकाने से 2.85 करोड़ कैश और सोने के 133 सिक्के बरामद किए हैं. जिनका वजन 1.80 किलोग्राम है. यह बरामदगी दिल्ली और एनसीआर में पूरे दिन चली रेड के दौरान की गई थी.
ईडी ने कोर्ट को सौंपा सीसीटीवी फुटेज तभी से सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसी दौरान मामला अदालत में जा पहुंचा. 30 अक्टूबर को ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट को एक शिकायत दी. जिसमें सत्येंद्र जैन पर जेल के नियमों का उल्लंघन करने का इल्जाम लगाया गया. ईडी ने सबूत के तौर पर अदालत में एक वीडियो फुटेज भी जमा की. जो तिहाड़ जेल के भीतर की फुटेज थी. उस वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि दिल्ली सरकार के मंत्री कैसे जेल में ऐशो-आराम हासिल कर रहे हैं.
'सत्येंद्र जैन को जेल में मसाज की सुविधा' वीडियो फुटेज सौंपते हुए (ईडी) ED ने साथ में अपना हलफनामा भी कोर्ट में दाखिल किया. जिसमें कहा गया है कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम लग्जरी सुविधाएं दी जा रही हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कहा गया कि जेल अधीक्षक हर रोज सत्येंद्र जैन से मिलते हैं, जो कि जेल नियमों के खिलाफ है. कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर सत्येंद्र जैन को घर का बना खाना दिया जाता है.
ईडी ने लगाए कई आरोप ईडी ने हलफनामे में बताया कि जेल मैनुअल के खिलाफ सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन उनसे सेल में जाकर मिलती हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी दी गई कि इस केस के अन्य आरोपी अंकुश जैन और वैभव उनकी सेल में जाकर घंटों बातें करते हैं. जिससे मामले की जांच प्रभावित होती है. आरोपी अंकुश और वैभव भी इस वक्त तिहाड़ जेल बंद हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









