
जेल में बैठे-बैठे मीडिया को चार्ल्स शोभराज ने दे दिया इंटरव्यू, नेपाली प्रशासन में हड़कंप
AajTak
'बिकनी किलर' और 'सीरियल किलर' के नाम से मशहूर रहे चार्ल्स शोभराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. नेपाल की जेल में एक दशक से भी ज्यादा समय से कैद शोभराज का इंटरव्यू सामने आया है. वही इस इंटरव्यू के रिलीज होने के बाद से नेपाल प्रशासन के होश उड़ गए हैं कि आखिर जेल के अंदर बैठे शोभराज ने इंटरव्यू कैसे दे दिया.
'बिकनी किलर' और 'सीरियल किलर' के नाम से मशहूर रहे चार्ल्स शोभराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. नेपाल की जेल में एक दशक से भी ज्यादा समय से कैद शोभराज का इंटरव्यू सामने आया है. वहीं इस इंटरव्यू के रिलीज होने के बाद से नेपाल प्रशासन के होश उड़ गए हैं कि आखिर जेल के अंदर बैठे शोभराज ने इंटरव्यू कैसे दे दिया. नेपाल के गृह मंत्रालय का कहना है कि किसी कैदी का मीडिया को इंटरव्यू देना गैरकानूनी है. वहीं सेंट्रल जेल की जेलर ने बीबीसी के साथ बातचीत में कहा कि शोभराज ने जेल के अंदर से कैसे इंटरव्यू दे दिया, इसका पता लगाने के लिए हमारे पास 10 दिन का समय है. हो सकता है कि शोभराज ने अपने परिवार, रिश्तेदारों या दोस्तों को बुलाया हो और मीडिया को अपना इंटरव्यू रिकॉर्ड कराया हो, लेकिन इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. जेलर का ये भी दावा है कि जेल में फ्रांसीसी भाषा के अनुवादक की कमी के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि शोभराज ने फ्रेंच और अंग्रेजी की मिलीजुली भाषा का इस्तेमाल किया हो और हो सकता है कि उन्होंने अनुवादक न होने की कमी का फायदा उठाया हो. जेल का प्रशासन भी कैदियों की बैठक की जगह के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












