
जेल में था पति, देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, बोला- भाई की इज्जत बचाने के लिए मारा
AajTak
यूपी के कानपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई. पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला को उसी के देवर ने मारा है. पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ. इस दौरान आरोपी ने कहा कि उसकी भाभी भाई की इज्जत खराब कर रही थी, उसी वजह से उसने हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की हत्या कर दी. आरोपी को लगता था कि उसकी भाभी उसके भाई की इज्जत खराब कर रही है. भाई कई महीने से जेल में बंद है. आरोपी को अपनी भाभी की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के कर्नलगंज की रहने वाली सिमरन की गुरुवार को हत्या कर दी गई थी. सिमरन का पति फैजान कई महीने से चोरी के आरोप में जेल में बंद है. महिला अपनी ससुराल में रह रही थी. पुलिस ने इस मामले में जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया.
आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस के अनुसार, सिमरन का देवर रेहान भाभी की हत्या का आरोपी निकला. रेहान ने अपनी जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने रेहान को जब गिरफ्तार के बाद मीडिया के सामने पेश किया. आरोपी से पूछा गया कि उसने अपनी भाभी को क्यों मारा तो उसका कहना था कि भाई जेल में बंद है, भाभी मेरे भाई की इज्जत खराब कर रही थी तो क्या करता.
पुलिस के सामने आरोपी ने कही ये बात
आरोपी ने कहा कि भाभी ससुराल से दीवार तोड़कर भाग गई थी. उसके कई लोगों से तालुकात थे. मुझे कोई अफसोस नहीं है. इस मामले में एडीसीपी आरती सिंह का कहना है कि महिला की हत्या की गई थी. इसमें पुलिस ने जांच की तो उसके देवर के कपड़ों पर खून मिला. उन्हीं कपड़ों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने अपनी जुर्म कबूल कर लिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












