
जेल में गैंगस्टर, देश में दहशत… दिल्ली में अपराधी बेलगाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुला चैलेंज!
AajTak
दिल्ली और मुंबई में संगठित अपराध बेकाबू होता दिख रहा है. जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का गैंग खुलेआम हत्याओं और फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है. वहीं दूसरी तरफ, राजधानी में कार से तीन लाशें मिलने का रहस्य गहराता जा रहा है. सवाल यह है कि क्या दिल्ली में कानून का राज कमजोर पड़ रहा है.
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मुंबई से लेकर दिल्ली तक, इन दिनों खौफ का दूसरा नाम बन चुका है. मुंबई से रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग से लेकर रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी तक, दिल्ली में कारोबारी के घर गोलीबारी से लेकर जेल के अंदर हत्या तक में उसका नाम सामने आया है.
इन दोनों बड़े महानगरों में होने वाली हर दूसरी वारदात के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आता है. दिल्ली पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की मौजूदगी के बावजूद राजधानी में एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि गैंग का सरगना जेल में बंद है.
उसके गुर्गे विदेशों में बैठे हैं. लेकिन दिल्ली में गोलियां चल रही हैं. दिल्ली के बवाना इलाके में कारोबारी वैभव गांधी की दिनदहाड़े हत्या ने राजधानी को झकझोर दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि शूटरों ने कई राउंड फायरिंग की. जान बचाने के लिए वैभव भागे, लेकिन बेखौफ हमलावरों ने पीछा किया.
इसके बाद गोलियों से उनके जिस्म को छलनी कर दिया. इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग की ओर से पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली गई. इसमें दावा किया गया कि यह वारदात रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने करवाई है. गैंग के काम में दखल देने वालों को बिना चेतावनी खत्म कर दिया जाएगा.
सूत्रों के मुताबिक, वैभव गांधी की हत्या से कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के एक कारोबारी से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. वसूली के दबाव में कारोबारी के घर पर फायरिंग तक कराई गई. उस फायरिंग की जिम्मेदारी भी बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर खुलेआम ली गई थी.
इसी तरह पश्चिम विहार में आरके फिटनेस जिम पर फायरिंग के बाद भी धमकी भरा पोस्ट डाला गया. पोस्ट में साफ लिखा गया कि कॉल न उठाने पर गोली मारी गई और अगली बार जान से मार दिया जाएगा. यह पोस्ट सीधे-सीधे दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती थी. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है. हाशिम बाबा भी जेल में है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






