
जेल में इन 6 लोगों से मिल सकेंगे CM केजरीवाल, पत्नी और बच्चों के अलावा दो दोस्तों के दिए नाम
AajTak
केजरीवाल ने जेल में मिलने के लिए 6 लोगों ने नाम दिए हैं. नियमों के मुताबिक जेल में जाने वाला कोई भी कैदी 10 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है, जिनसे वो जेल में रहते हुए मुलाकात करना चाहता है. इस कड़ी में केजरीवाल ने अभी तक सिर्फ 6 लोगों के नाम तिहाड़ जेल प्रशासन को लिखवाए हैं. नियम यह भी कहता है कि कैदी द्वारा जो भी नाम दिए जाते हैं, वह उन्हें अपने हिसाब से बाद में बदलवा भी सकता है.
अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. केजरीवाल को तिहाड़ की जेल नंबर 2 के बैरक में अकेले रखा गया है. आज केजरीवाल की पहली रात तिहाड़ जेल में कटेगी. जिस बैरक में केजरीवाल को रखा गया है, वो 14 फीट लंबी और 8 फीट चौ़ड़ी है. इसमें एक टीवी लगा है, सीमेंट का ऊंचा चबूतरा बना हुआ है. बैरक के बाहर 4 सुरक्षाकर्मी हर वक्त तैनात रहेंगे. केजरीवाल ने जेल में अध्ययन के लिए कोर्ट से 3 किताबों की मांग की. केजरीवाल ने रामायण, गीता और नीरजा चौधरी की किताब How Prime Minister Decide की मांग की है. इसके अलावा, जेल में दवा रखने की इजाजत मांगी है.
केजरीवाल ने जेल में मिलने के लिए 6 लोगों ने नाम दिए हैं. नियमों के मुताबिक जेल में जाने वाला कोई भी कैदी 10 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है, जिनसे वो जेल में रहते हुए मुलाकात करना चाहता है. इस कड़ी में केजरीवाल ने अभी तक सिर्फ 6 लोगों के नाम तिहाड़ जेल प्रशासन को लिखवाए हैं. नियम यह भी कहता है कि कैदी द्वारा जो भी नाम दिए जाते हैं, वह उन्हें अपने हिसाब से बाद में बदलवा भी सकता है.
केजरीवाल ने दिए ये 6 नाम
-पत्नी सुनीता -बेटा पुलकित -बेटी हर्षिता -दोस्त संदीप पाठक -पीए विभव कुमार -एक और दोस्त
तिहाड़ की अलग-अलग जेल में बंद हैं बाकी आरोपी
इसी तिहाड़ की जेल नंबर एक में मनीष सिसोदिया हैं. जेल नंबर पांच में संजय सिंह बंद हैं. जेल नंबर सात में सत्येंद्र जैन बंद हैं तो वहीं के कविता जेल नंबर छह में हैं. वहीं विजय नायर जेल नंबर 4 में बंद है. अब आज से जेल नंबर दो अरविंद केजरीवाल का अगले 14 दिन के लिए नया पता है. तिहाड़ जेल देश ही नहीं पूरे साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी जेल मानी जाती है. इसी तिहाड़ जेल में देश के कई खूंखार कैदी बंद हैं. इन कैदियों में खतरनाक आतंकियों से लेकर, अंडरवर्ल्ड डॉन और कई कुख्यात गैंगस्टर तक शामिल हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







