
जेल में आसाराम के बेटे नारायाण साई के पास फिर मिला मोबाइल, यूं छिपा रखा था
AajTak
बलात्कार के मामले में सूरत की लाजपोर जेल में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साई की बैरक से एक मोबाइल और SIM कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि नारायण साई ने मोबाइल को लोहे के दरवाजे के पीछे चुंबक से चिपका रखा था और सिम को इनहेलर में छिपा रखा था. जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नारायण साई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
गुजरात की सबसे आधुनिक मानी जाने वाली सूरत की लाजपोर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा विवादास्पद धर्मगुरु नारायण साई की बैरक से मोबाइल फोन, बैटरी और सिम कार्ड बरामद हुआ है. जेल प्रशासन की सरप्राइज चेकिंग में ये खुलासा हुआ, जिसके बाद सचिन पुलिस थाने में नारायण साई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
जेल प्रशासन ने बताया कि 27 नवंबर को जेलर दीपक भाभोर को गोपनीय सूचना मिली थी कि अलग बैरक नंबर-1 में बंद नारायण साई के पास मोबाइल फोन है. सूचना के आधार पर जेल सर्च स्क्वॉड ने तुरंत छापेमारी की. तलाशी के दौरान बैरक के लोहे के दरवाजे के पीछे एक मोबाइल फोन चुंबक (मैग्नेट) से चिपकाकर छिपाया हुआ था. फोन से बैटरी और सिम कार्ड पहले ही निकाल लिए गए थे.
आगे की तलाशी में नारायण साई के बैग से सिम कार्ड बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि फोन इस्तेमाल करने के बाद वह बैटरी और सिम अलग-अलग रखता था. बैटरी को सुरक्षा के लिए सेनिटोरियम के दरवाजे के अंदर छिपाया जाता था, जिसे भी जेल कर्मियों ने बरामद कर लिया.
27 नवंबर को मिली थी मोबाइल होने की सूचना
सूरत पुलिस के एसीपी नीरव गोहिल ने बताया, '27 नवंबर को जेल प्रशासन को सूचना मिली थी. जांच में दरवाजे के पीछे मैग्नेट से चिपकाया हुआ मोबाइल, अलग से छिपाई गई बैटरी और इनहेलर में रखा सिम कार्ड बरामद हुआ. जेल की शिकायत के आधार पर सचिन थाना पुलिस ने नारायण साई के खिलाफ बीएनएस और जेल नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.'
जेल प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










