
जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए यह आदेश
AajTak
जेलों में भीड़भाड़ से निपटने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश की जेलों से जोड़कर मामले में संज्ञान लिया था. इसमें आठ फरवरी को पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने का मुद्दा कलकत्ता हाईकोर्ट में उठाया गया था.
महिला जेलों में पुरुषों के प्रवेश पर रोक के बावजूद देशभर की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने की खबरों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है और मामले में जस्टिस हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई के बाद आदेश जारी किए हैं. अब प्रत्येक जिले में महिला कैदियों की सुरक्षा और स्थिति को देखने वाली मौजूदा कमेटी में एक महिला न्यायिक अधिकारी भी शामिल होंगी.
कमेटी में महिला जेलों की अधीक्षक को भी शामिल किया जाएगा. कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद पिछले आदेश के आधार पर कमेटी गठित करने का निर्देश दिया और कहा- नई जेल स्थापित करने और मौजूदा जेलों में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए आवश्यक कदमों के सिलसिले में विशेष रूप से जेल में बंद महिलाओं के पहलुओं को पर्याप्त तरजीह दी जाए. इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से सुझाव लिया जाए. इतनी कवायद पूरी करने के बाद मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए.
यह भी पढ़ें: देश की जेलों में प्रेग्नेंट हो रहीं महिला कैदी, 196 बच्चों का जेल में ही हुआ जन्म, अब सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
'सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लिया था संज्ञान'
दरअसल, जेलों में भीड़भाड़ से निपटने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश की जेलों से जोड़कर मामले में संज्ञान लिया था. इसमें आठ फरवरी को पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के गर्भवती होने का मुद्दा कलकत्ता हाईकोर्ट में उठाया गया था. उसके बाद इस मामले को आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली खंडपीठ को ट्रांसफर करने का आदेश दिया गया.
यह भी पढ़ें: 14 साल जेल में, 15 साल बाद सजा और 78 दिनों में रिहाई... हैरान कर देगी सौम्या विश्वनाथन के कातिलों की ये कहानी

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









