
जेब पर कितना भारी पड़ता है टाइम से इंजन ऑयल न बदलवाना? जानें और क्या हैं नुकसान?
AajTak
अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी गाड़ी का इस्तेमाल तो भरपूर करते हैं, लेकिन समय पर उसकी सर्विस नहीं कराते, लेकिन क्या आपको पता है कि समय पर गाड़ी का इंजन ऑयल चेंज ना कराना या सर्विस को टालते रहना जेब पर कितना भारी पड़ता है? जानें क्यों जरूरी है इंजन ऑयल समय पर चेंज कराना.
गाड़ी में इंजन ऑयल का सबसे महत्वपूर्ण काम इंजन के हर हिस्से को लुब्रिकेशन यानी चिकनाहट देना है. यह इंजन के पुर्जों को सुरक्षित करता है और एक-दूसरे की रगड़ से बचाता है. अगर समय पर ऑयल ना चेंज कराया जाए तो उसमें घर्षण कम करने वाले तत्व कम हो जाते हैं और इसका इंजन पर काफी बुरा असर पड़ता है. (Photo: Getty Images) गाड़ी में जब इंजन ऑयल की कमी हो जाती है तो इंजन के अंदर के हिस्सों को लुब्रिकेशन यानी चिकनाई नहीं मिलती है. इस वजह से ये पुर्जे एक दूसरे के संपर्क में आते हैं और घर्षण की वजह से तेज आवाज आना शुरू हो जाती है. वहीं, अगर ऑयल का लेवल कम होता है तो इंजन में ऑयल प्रेशर की वजह से बैरिंग आदि की आवाज आने लगती है. साथ ही ऑयल पुराना हो जाने पर भी मोटर से आवाज शुरू आना शुरू हो जाती है. (Photo: Getty Images) इंजन आपकी गाड़ी का सबसे अहम हिस्सा होता है. ऐसे में समय से ऑयल चेंज नहीं कराना उसकी लाइफ को कम करता है. आपकी गाड़ी के इंजन के पुर्जे चिकनाई के अभाव में घिसने लगते हैं और अंतत: काम करना बंद कर देते हैं. वाहन अच्छे से तब तक ही काम करेगा जब तक उसकी पूरी तरह से देखभाल होगी. (Photo: Getty Images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












