
जेपी नड्डा ने हिमाचल की राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया है. वह गुजरात से राज्यसभा के सांसद बने रहेंगे. हाल के ही राज्यसभा चुनाव में जेपी नड्डा ने गुजरात की सीट से निर्विरोध चुने गए थे. राज्यसभा अध्यक्ष ने हिमाचल की सीट से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया है. वह हाल के चुनाव में गुजरात से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं. मसलन, गुजरात से वह राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे. राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने हिमाचल की सीट से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
राज्यसभा संसदीय बुलेटिन में कहा गया है, "हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों की परिषद (राज्यसभा) के निर्वाचित सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा 4 मार्च को राज्यसभा के सभापति द्वारा स्वीकार कर लिया गया है."
ये भी पढ़ें: क्या 'मोदी का परिवार' मुहिम के नतीजे भी BJP के लिए 'चौकीदार' जैसे ही होंगे?
जेपी नड्डा उन 57 राज्यसभा सांसदों में एक हैं जिनका कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो रहा है. इसके बाद वह गुजरात सीट से राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. राज्यसभा के लिए गुजरात से बीजेपी के चार सांसद चुने गए हैं. इनमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जसवन्तसिंह परमार, मयंक नायक और गोविंदभाई ढोलकिया शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: शाह, नड्डा, गडकरी, गोयल और योगी... मोदी के नारे पर BJP के सारे दिग्गजों ने लिखा- मोदी का परिवार

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











