
जूते में पैर डालते ही दर्द से तड़पने लगा बच्चा, 7 बार आए हार्ट अटैक, तोड़ा दम
AajTak
बच्चा जूता पहन रहा था. लेकिन उसे नहीं पता नहीं था कि इस जूते में दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू छुपा बैठा है. जैसे ही उसने पैर डाला बिच्छू ने उसे डंक मार दिया. कुछ ही देर बाद बच्चे का पैर लाल पड़ गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
जूते में पैर डालते ही 7 साल का एक बच्चा दर्द से कराह उठा. आनन-फानन में घर वाले उसे अस्पताल ले गए. लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. अस्पताल में ही बच्चे को एक के बाद एक 7 बार हार्ट अटैक आए और अंत में उसने वहीं दम तोड़ दिया. बताया गया कि बच्चे की मौत दुनिया के सबसे जहरीले बिच्छू के काटने के कारण हुई, जो उसके जूते में छिपा बैठा था. द मिरर के मुताबिक, घटना ब्राजील के साओ पाउलो शहर की है. जहां बीते 23 अक्टूबर को 7 साल का लुइज मिगुएल अपने परिवार के साथ बाहर जाने के लिए तैयार हो रहा था. लेकिन जैसे ही उसने अपने जूते में पैर डाला उसे किसी जीव ने काट लिया. लुइज को तेज दर्द महसूस हुआ और वो तड़पने लगा.
ये देखकर लुइज की 44 साल की मां एंजेलिता घबरा गईं. लुइज का पैर लाल पड़ने लगा था. एंजेलिता ने आसपास देखा लेकिन कोई जीव नहीं दिखाई दिया. लेकिन जब जूते को चेक किया तो पूरा माजरा समझ आ गया.
जूते में से एक बिच्छू निकला जो दुनिया के सबसे जहरीले बिच्छुओं में से एक, ब्राजीलियन येलो स्कॉर्पियन (Brazilian Yellow Scorpion) था. इस बिच्छू को Tityus Serrulatus भी कहते हैं. इसे सबसे जहरीला बिच्छू माना जाता है. इसके काटने से किसी की भी जान जा सकती है.
लुइज को तड़पता देख घर वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज शुरू हुआ. कुछ समय के लिए लगा कि उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन बाद में लुइज को 7 बार हार्ट अटैक पड़े और 25 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











