
जूं के संक्रमण से मौत के दरवाजे पर पहुंची चार साल की मासूम बेटी, मां हुई गिरफ्तार
AajTak
मां से सिर में जूं का संक्रमण होने की वजह से बच्ची गंभीर रूप से बीमार हो गई थी और उसके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाने के बाद वह मुश्किल से बच सकी.
अमेरिका के इंडियाना में चार साल की बेटी को सिर में जूं से संक्रमण हो जाने के बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों किया गया. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बच्ची को मां से सिर में जूं का संक्रमण हुआ था जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई थी और उसकी जान पर भी आफत आ गई थी. मां से सिर में जूं का संक्रमण होने की वजह से वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थी और उसके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर गिर जाने के बाद वह मुश्किल से बच सकी. पिछले महीने इंडियाना के स्कॉट्सबर्ग के अस्पताल में भर्ती होने के बाद 26 वर्षीय शायनने निकोल को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था. द लेक्सिंगटन हेराल्ड के अनुसार, लड़की चलने में असमर्थ थी और संक्रमण ने शरीर में वायरस को उसके रक्त में ऑक्सीजन को खतरनाक स्तर तक कम कर दिया था. मदद के लिए पुलिस बुलाई गई थी. (तस्वीर - फेसबुक)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












