
जुर्माने से लगा जोर का झटका, 7 साल में पहली बार नुकसान में अलीबाबा!
AajTak
चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग ने 2014 के बाद पहली बार किसी तिमाही नुकसान दर्ज किया है. इसकी वजह कंपनी पर लगाया गया एक बड़ा जुर्माना है. इस वजह से कंपनी के अमेरिका में लिस्ट शेयर भी 3% तक टूट गए हैं.
चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग ने 2014 के बाद पहली बार किसी तिमाही नुकसान दर्ज किया है. इसकी वजह कंपनी पर लगाया गया एक बड़ा जुर्माना है. इस वजह से कंपनी के अमेरिका में लिस्ट शेयर भी 3% तक टूट गए हैं. कंपनी को 1.19 अरब डॉलर का घाटा रॉयटर्स की खबर के मुताबिक अलीबाबा ने गुरुवार को सूचना दी थी कि 31 मार्च को समाप्त हुई चौथी तिमाही में उसे 1.19 अरब डॉलर (करीब 87.2 अरब रुपये) का ऑपरेटिंग लॉस हुआ है. अगर चीन की मुद्रा में गणना की जाए तो ये 7.66 अरब युआन का नुकसान है. यह 7 साल में पहली बार है जब कंपनी को किसी तिमाही में ऑपरेटिंग लॉस हुआ है. इसके चलते अमेरिका में सूचीबद्ध कंपनी के शेयरों में 3% की गिरावट दर्ज की गई है.More Related News

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












